बस्तर यूनिवर्सिटी भर्ती 2026: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में तकनीकी पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी जानकारी

|
On: October 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now

SMKV Bastar Recruitment 2026: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर (जगदलपुर) द्वारा तृतीय श्रेणी अशैक्षणिक (तकनीकी) पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। अगर आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय मूल निवासी हैं और इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

shaheed mahendra karma vishwavidyalaya recruitment 2026

आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 04 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है। फॉर्म भरने से पहले पद, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी बातें नीचे देख लें।


भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

  • विभाग / संस्थान का नाम: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर (छ.ग.)
  • पद का नाम: तकनीकी सहायक, अनुसंधान सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, लेखा सहायक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथालय सहायक आदि
  • श्रेणी: तृतीय श्रेणी अशैक्षणिक (तकनीकी)
  • कुल पदों की संख्या: 20 पद
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार का समय: 05 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक
  • ऑफिशियल वेबसाइट: smkvbastar.ac.in

2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं

पदों का पूरा विवरण (Vacancy Details)

क्र.पद का नामअनारक्षितअजजा (ST)अजा (SC)अपिव (OBC)कुल पद
1तकनीकी सहायक (सांख्यिकी)1–––1
2तकनीकी सहायक (मनोविज्ञान)–1––1
3अनुसंधान सहायक (सांख्यिकी)1–––1
4अनुसंधान सहायक (मनोविज्ञान)–1––1
5प्रयोगशाला तकनीशियन (भौतिक शास्त्र)1–––1
6प्रयोगशाला तकनीशियन (रसायनशास्त्र)–1––1
7प्रयोगशाला तकनीशियन (गणित)–––11
8प्रयोगशाला तकनीशियन (भूगर्भशास्त्र)1–––1
9प्रयोगशाला तकनीशियन (प्राणीशास्त्र)–1––1
10प्रयोगशाला तकनीशियन (वनस्पतिशास्त्र)––1–1
11प्रयोगशाला तकनीशियन (सूक्ष्मजीव विज्ञान)1–––1
12प्रयोगशाला तकनीशियन (भूगोल)–1––1
13प्रयोगशाला तकनीशियन (मनोविज्ञान)1–––1
14प्रयोगशाला सहायक (शिक्षा)11––2
15लेखा सहायक21–14
16ग्रंथालय सहायक (ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान)1–––1
कुल योग1007010220

शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन (Eligibility & Pay Scale)

  • तकनीकी सहायक: लेवल–09 (₹9300–₹34800, ग्रेड पे ₹4300)। संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में 2 वर्ष का अनुभव।
  • अनुसंधान सहायक: लेवल–08 (₹9300–₹34800, ग्रेड पे ₹4200)। संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री और 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • प्रयोगशाला तकनीशियन: लेवल–06 (₹5200–₹20200, ग्रेड पे ₹2400)। संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर (PG) उपाधि।
  • लेखा सहायक: लेवल–06 (₹5200–₹20200, ग्रेड पे ₹2400)। वाणिज्य (Commerce) विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर उपाधि एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा।
  • प्रयोगशाला सहायक (शिक्षा): लेवल–04 (₹5200–₹20200, ग्रेड पे ₹1900)। शिक्षा विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक (Graduation) डिग्री।
  • ग्रंथालय सहायक: लेवल–04 (₹5200–₹20200, ग्रेड पे ₹1900)। ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की आयु 01 जनवरी 2026 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • शासन के नियमानुसार सभी तरह की छूट को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित (General) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर): ₹500/-
  • अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं दिव्यांगजन: ₹300/-
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई) से ही करना होगा।

परीक्षा केंद्र (Exam Centers)

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को 10 जिलों में से किन्हीं 2 जिलों का चयन करना होगा: बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागाँव, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा (अंबिकापुर)। इन्हीं में से किसी एक जिले में लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जबकि कौशल/प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में ही ली जाएगी।


परीक्षा पद्धति एवं अंक विभाजन (Exam Pattern)

भर्ती के लिए कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी:

  • लिखित परीक्षा (कुल 120 अंक, समय: 2 घंटे):
  • भाग–1: छत्तीसगढ़ एवं भारत का सामान्य ज्ञान (10 अंक), सामान्य हिन्दी (10 अंक), सामान्य अंग्रेजी (10 अंक), सामान्य गणित एवं तार्किक योग्यता (10 अंक) — कुल 40 अंक।
  • भाग–2: संबंधित विषय का ज्ञान (Subject Knowledge) — 80 अंक।
  • कौशल / प्रायोगिक परीक्षा: 30 अंक

सिलेबस (Syllabus)

सिलेबस की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. सबसे पहले विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.smkvbastar.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Career → Recruitment Portal → Applicant Login → New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन करने के बाद My Applications सेक्शन में जाएं और अपनी संबंधित पोस्ट का चुनाव करें।
  4. मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  5. फोटो (30 KB से 100 KB), हस्ताक्षर एवं आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  6. फॉर्म का प्रीव्यू चेक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

(Important Links) आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक्स

शीर्षकफ़ाइल
विज्ञापन Download
Whatsapp ज्वाइन करें
  • ऑफिशियल वेबसाइट व ऑनलाइन फॉर्म: smkvbastar.ac.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 07314851316
  • हेल्पलाइन ईमेल: smkvhelpdesk@gmail.com
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment