पर्यावरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Environment GK in Hindi): पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न।
1. पर्यावरण से अभिप्राय है [UPPCS 2006]
(a) भूमि, जल, वायु, पौधों एवं पशुओं की प्राकृतिक दुनिया, जो इनके चारों ओर अस्तित्व में है।
(b) उन सम्पूर्ण दशाओं का योग, जो व्यक्ति को एक समय बिन्दु पर घेरे हुए होती है।
(c) भौतिक, जैविकीय एवं सांस्कृतिक तत्वों की अन्तः क्रियात्मक व्यवस्था, जो अन्तःसम्बन्धित होते हैं।
(d) उपरोक्त सभी
2. ‘पर्यावरण’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई
(a) जर्मनी
(b) फ्रेंच
(c) स्पेनिश
(d) अरबी
3. पर्यावरण किससे बनता है? [BPSC 2011]
(a) जीवीय घटकों से
(b) भू-आकृतिक घटकों से
(c) अजैव घटकों से
(d) उपरोक्त सभी
4. पर्यावरण एक अविभाज्य समष्टि है, जिसकी रचना होती है [UPPCS 2006]
(a) भौतिक तन्त्र से
(b) जैविक तन्त्र से
(c) भौतिक एवं जैविक तन्त्र से
(d) भौतिक, जैविक एवं सांस्कृतिक तत्त्वों वाले पारस्परिक क्रियाशील तन्त्रों से
5. अधोलिखित में भौतिक पर्यावरण का तत्त्व नहीं है [MPPCS 2001]
(a) भूमि के रूप
(b) मिट्टियाँ
(c) खनिज
(d) बस्तियाँ
6. मानव गतिविधियों से परिवर्तित पर्यावरण कहलाता है। [UPPCS 2019]
(a) नैसर्गिक पर्यावरण
(b) एन्थ्रोपोजेनिक पर्यावरण
(c) शहरी पर्यावरण
(d) आधुनिक पर्यावरण
7. पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? [UPPCS 2003]
(a) ए. जी. टॉन्सले
(b) अर्नस्ट हैक्कल
(c) ग्रिफिथ टेलर
(d) इनमें से कोई नहीं
8. पारिस्थितिकी निम्नलिखित के बीच पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन है [UP RO/ARO 2014]
(a) जीव और वातावरण
(b) मनुष्य और वन
(c) मृदा और जल
(d) पति और पत्नी
9. ‘पारिस्थितिकी तन्त्र’ की संकल्पना को प्रस्तावित किया था [UKPCS 2005]
(a) जी. टेलर ने
(b) ई. हटिंगटन ने
(c) डी. आर. स्ट्रोडर्ट ने
(d) टॉन्सले ने
10. पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद् पारिस्थितिकी तन्त्र निम्नलिखित में से कौन है? [UP RO/ARO 2017]
(a) जलमण्डल
(b) जीवोम
(c) स्थलमण्डल
(d) जैवमण्डल
11. जहाँ जीव रहता है, उस सटीक जगह को कहते हैं [BPSC 2019]
(a) आवास
(b) पारितन्त्र
(c) निकेत (निच)
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
12. सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिकी तन्त्र कौन-सा है? [UPPCS 2018]
(a) सागरीय (महासागर)
(b) वन
(c) पर्वतीय
(d) मरुस्थलीय
13. पादप और जन्तु फैलाव (वितरण) को प्रभावित करने वाले भू-आकृतिक कारक (घटक) हैं [CDS 2020]
(a) केवल ढाल कोण और उभार (उच्चावच)
(b) ढाल आकृति और आपेक्षिक उभार
(c) ढाल कोण, ढाल आकृति और उभार
(d) ढाल कोण, ढाल आकृति और आपेक्षिक उभार
14. निम्नलिखित में से कौन कृत्रिम पारिस्थितिकी तन्त्र है? [UPPCS 2016]
(a) धान का खेत
(b) वन
(c) घास का मैदान
(d) झील
15. घटती उत्पादनशीलता के क्रम में पारिस्थितिकी तन्त्र में निम्नलिखित कौन-सा क्रम सही है? [SSC (CGL) 2015]
(a) सागर, झील, घास-मैदान, मैंग्रोव
(b) मैंग्रोव, सागर, घास-मैदान, झील
(c) मैंग्रोव, घास-मैदान, झील, सागर
(d) सागर, मैंग्रोव, झील, घास-मैदान
16. किसी निश्चित क्षेत्र में प्राणियों की संख्या की सीमा, जिसे पर्यावरण समर्थन कर सकता है, कहलाती है [UKPCS 2012]
(a) जनसंख्या
(b) वहन क्षमता
(c) संख्या या जैव-द्रव्यमान का पिरामिड
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
17. पारिस्थितिकी पिरामिड की संकल्पना वर्ष 1927 में किसके द्वारा प्रस्तावित की गई?
(a) ग्रिफिथ टेलर
(b) चार्ल्स एल्टन
(c) रैटजेल
(d) इनमें से कोई नहीं
18. जीवभार का पिरामिड, किस पारिस्थितिकी तन्त्र में उलट जाता है? [UPPCS 2010]
(a) वन
(b) तालाब
(c) घासीय स्थल
(d) शुष्क स्थल
19. खाद्य श्रृंखला से अभिप्राय है [CDS 2014]
(a) भू-गर्भ से धरातल की ओर ऊर्जा अन्तरण
(b) निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांश की ओर ऊर्जा अन्तरण
(c) एक जीव से दूसरे को ऊर्जा अन्तरण
(d) नदी द्वारा भूमि के जीवों से सागरीय जीवों को ऊर्जा अन्तरण
20. खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) में मानव है [UPPCS 2016]
(a) एक निर्माता
(b) केवल प्राथमिक उपभोक्ता
(c) केवल द्वितीयक उपभोक्ता
(d) प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता
21. खाद्य श्रृंखला है [CDS 2019]
(a) स्वपोषित जीवों के बीच सम्बन्ध
(b) दो जीवों के बीच आनुवंशिक पदार्थ का विनिमय
(c) एक जीव से दूसरे जीव को खाद्य (और इस प्रकार से ऊर्जा) का पारण
(d) खाद्य ब्रिकी केन्द्र फूड आउटलेट उपलब्ध करवाने वाला आधुनिक उद्यमी प्रतिष्ठान
22. दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है [UPPCS 2012]
(a) इकोटाइप
(b) इकेड
(c) इकोस्फीयर
(d) इकोटोन
23. पारिस्थितिकी निकेत (Niche) की संकल्पना को प्रतिपादित किया था
(a) ग्रीनेल्स ने
(b) डार्विन ने
(c) ई. पी. ओडम ने
(d) सी. सी. पार्क ने
24. किसी एकल जाति (स्पीशीज) व उसके रहवास के पर्यावरणीय घटकों का अध्ययन क्या कहलाता है? [Asst. Comm. 2017]
(a) आवासानुवंशिकी
(b) संपारिस्थितिकी
(c) स्वपारिथितिकी
(d) जीव पारिथितिकी
25. यदि आप घडियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है? [IAS (Pre) 2017]
(a) भितरकणिका मैंग्रोव
(b) चम्बल नदी
(c) पुलिकट झील
(d) दोपर झील
26. दो जातियों के बीच ऐसा सम्बन्ध है, जिसमें एक जाति लाभान्वित होती है, जबकि दूसरी जाति को सामान्य स्थिति में न तो लाभ होता है, न ही हानि, कहलाता है
(a) सहोपकारिता
(b) सहभोजिता
(c) परजीविता
(d) परभक्षण
27. लाइकेन, कवकमूल तथा हर्मिट केकड़े उदाहरण हैं
(a) सहभोजिता
(b) परजीविता
(c) सहोपकारिता
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
28. जब दो जीव एक साथ रहते हैं, किन्तु इस प्रक्रिया में केवल एक जीव को लाभ होता है, तो इस स्थिति को कहते हैं: 1. निर्भरता 2. शोषण 3. परजीविता 4. सहजीविता
(a) 1 और 2
(b) केवल 4
(c) केवल 3
(d) केवल 2
29. अपने ही वातावरण में एक जैव समुदाय, जैसे-तालाब, महासागर, वन, यहाँ तक कि एक जलजीवशाला भी, को क्या कहा जाता है? [CDS 2017]
(a) जीवोम (बायोम)
(b) समुदाय
(c) अजैव वातावरण
(d) पारिस्थितिक तन्त्र
30. शब्द ‘डेनिसोवन’ (Denisovan) कभी-कभी समाचार माध्यमों से किस सन्दर्भ में आता है? [IAS (Pre) 2019]
(a) एक प्रकार के डायनासोर का जीवाश्म
(b) एक आदिमानव जाति (स्पीशीज)
(c) पूर्वोत्तर भारत में प्राप्त एक गुफा तन्त्र
(d) भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक भू-वैज्ञानिक काव्य