SMKV Bastar Peon Recruitment 2026: बस्तर विश्वविद्यालय में भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के 23 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

|
On: October 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now

SMKV Bastar Peon Recruitment 2026: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर (जगदलपुर), छत्तीसगढ़ द्वारा अशैक्षणिक संवर्ग के अंतर्गत भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Shaheed Mahendra Karma Vishwavidyalaya Peon Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है।

संक्षेप विवरण (SMKV Bastar Bharti 2026 Overview)

  • विभाग / संस्थान: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर (छ.ग.)
  • पद का नाम: भृत्य (चतुर्थ श्रेणी)
  • कुल रिक्तियां: 23 पद
  • नौकरी का प्रकार: सीधी भर्ती (नियमित)
  • वेतनमान: ₹4750 – ₹7440 (ग्रेड पे ₹1300), वेतन मैट्रिक्स लेवल–01
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16.10.2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04.11.2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार अवधि: 05.11.2026 से 07.11.2026 तक
  • आधिकारिक वेबसाइट:www.smkvbastar.ac.in

रिक्तियों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

पद नामअनारक्षितअजजा (ST)अजा (SC)अपिव (OBC)कुल योग
भृत्य (Peon)
1007030323
  • महिलाओं हेतु आरक्षित पद: अनारक्षित – 03, अजजा – 02
  • भूतपूर्व सैनिकों हेतु आरक्षित पद: अनारक्षित – 01
  • दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित पद: कुल 01 पद (AAV, DW, LC, OA, OL, OAL हेतु चिन्हित)
2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं

शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान (Eligibility & Pay Scale)

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त मण्डल / संस्था से कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • वेतनमान: रु. 4750 – रु. 7440 (रु. 1300 ग्रेड पे), वेतन मैट्रिक्स लेवल–01 (चतुर्थ श्रेणी)।
  • मूल निवासी: अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय मूल निवासी होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार सभी प्रकार की छूटों को सम्मिलित करने के उपरांत अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित (General) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non Creamy Layer): ₹500/-
  • अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹300/-
  • भुगतान का प्रकार: इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन।

परीक्षा केंद्र (Exam Centers)

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को दिए गए 10 जिलों में से किन्हीं दो जिलों का चयन करना होगा:

  1. बस्तर (जगदलपुर)
  2. दंतेवाड़ा
  3. बीजापुर
  4. सुकमा
  5. कोण्डागाँव
  6. नारायणपुर
  7. कांकेर
  8. रायपुर
  9. बिलासपुर
  10. सरगुजा (अंबिकापुर)

(नोट: लिखित परीक्षा इन्हीं में से आवंटित जिले में होगी, परंतु कौशल/प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।)

परीक्षा पद्धति एवं चयन प्रक्रिया (Exam Pattern & Selection Process)

भर्ती हेतु कुल 130 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी:

1. लिखित परीक्षा (100 अंक, समय: 02 घण्टे)

  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान — 30 अंक
  • सामान्य हिन्दी — 20 अंक
  • सामान्य अंग्रेजी — 20 अंक
  • सामान्य गणित एवं तार्किक योग्यता — 30 अंक
  • कुल: 100 अंक (100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक)।
  • ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking): लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

2. कौशल / प्रायोगिक परीक्षा (30 अंक)

  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर 1 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
  • कौशल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

3. अंतिम मेरिट सूची (100 अंकों पर गणना)

  • लिखित परीक्षा: अधिकतम 60 अंक (100 अंकों के प्राप्तांक के सापेक्ष 60 अंकों के अनुपात में)
  • कौशल / प्रायोगिक परीक्षा: अधिकतम 30 अंक
  • शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के दैनिक वेतन भोगियों का कार्य अनुभव: अधिकतम 10 अंक

परीक्षा पाठ्यक्रम – भृत्य (Official Syllabus)

छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान :-

छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आन्दोलन। छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल। छत्तीसगढ़ की जनजातियां, कला, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज। छत्तीसगढ़ में उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन। भारत एवं छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं।

सामान्य हिन्दी:-

स्वर, व्यंजन, वर्तनी। लिंग, वचन, काल। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया का व्यवहारिक प्रयोग। समास–रचना एवं प्रकार। संधि–स्वर, व्यंजन व विसर्ग संधि। व्याकरणिक अशुद्धियां। शब्द प्रकार, तत्सम तद्भव, देशज, विदेशी। पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द। मुहावरे व लोकोक्तियाँ।

General English:-

Number, Gender, Articles. Pronoun, Adjectives, Verb. Use of Some important Conjuctions. Use of Some important Prepositions. Active / Passive Voice. Direct / Indirect Narration. Synonyms / Antonyms. One word substitution. Spellings.

सामान्य गणित एवं तार्किक योग्यता :-

तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी आंकिक योग्यता आदि। विषमता पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, अक्षर अंक। चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा। छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक गणितीय संक्रियाएं। विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.smkvbastar.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Career → Recruitment Portal → Applicant Login → New Registration पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन पंजीयन पूरा करें।
  3. मोबाइल नंबर पर प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. My Applications में जाकर Select Advertisement Number चुनें और भृत्य (Non Teaching Post) का चयन करें।
  5. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं की शैक्षणिक योग्यता एवं संबंधित दस्तावेज (मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  6. 30 KB से 100 KB साइज के बीच अपनी रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. दो परीक्षा केंद्र जिलों का चयन करें और फॉर्म का Preview देखकर पुष्टि करें।
  8. निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें एवं उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक्स

शीर्षकफ़ाइल
विज्ञापन Download
Whatsapp ज्वाइन करें

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

  • ऑनलाइन आवेदन लिंक:यहाँ क्लिक करें (smkvbastar.ac.in)
  • हेल्पलाइन नंबर: 07314851316
  • हेल्पलाइन ईमेल: smkvhelpdesk@gmail.com
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment