शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

|
On: October 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now

SMKV Bastar Lab Attendant Recruitment 2026: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर (जगदलपुर), छत्तीसगढ़ द्वारा अशैक्षणिक संवर्ग के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के कुल 24 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय मूल निवासी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। यदि आप 12वीं में रसायन शास्त्र विषय के साथ उत्तीर्ण हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी नीचे देख सकते हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

  • विभाग / संस्थान: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर (छ.ग.)
  • पद का नाम: प्रयोगशाला परिचारक (Laboratory Attendant)
  • श्रेणी: चतुर्थ श्रेणी (Class-IV)
  • कुल रिक्तियां: 24 पद
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16.10.2026 (शुक्रवार)
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 04.11.2026 (बुधवार) रात्रि 11:59 बजे तक
  • त्रुटि सुधार की अवधि: 05.11.2026 से 07.11.2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • आधिकारिक वेबसाइट:www.smkvbastar.ac.in
2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं

रिक्तियों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

पद का नामअनारक्षितअजजा (ST)अजा (SC)अपिव (OBC)कुल पद
प्रयोगशाला परिचारक
1008030324
  • महिला आरक्षण: अनारक्षित – 03 पद, अजजा – 02 पद
  • भूतपूर्व सैनिक आरक्षण: अनारक्षित – 01 पद
  • दिव्यांगजन आरक्षण: कुल 01 पद (AAV, OL, DW, BL, LC, HH, OA, MD, SD, SI श्रेणियों हेतु)

शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान (Eligibility & Pay Scale)

  • शैक्षणिक अर्हता: किसी मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, जिसमें रसायन शास्त्र (Chemistry) अनिवार्य विषय के रूप में अध्ययन किया गया हो।
  • वेतनमान: ₹5200 – ₹20200 (ग्रेड पे ₹1800), वेतन मैट्रिक्स लेवल–03।
  • मूल निवास: अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की आयु 01 जनवरी 2026 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार सभी प्रकार की छूटों को सम्मिलित करने के उपरांत अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर): ₹500/-
  • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹300/-
  • भुगतान का प्रकार: इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई (UPI) के माध्यम से ऑनलाइन।

परीक्षा केंद्र (Exam Centers)

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को 10 जिलों में से किन्हीं दो जिलों का चयन करना होगा: बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागाँव, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा (अंबिकापुर)। लिखित परीक्षा इन्हीं में से किसी एक जिले में आयोजित की जाएगी, जबकि कौशल/प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में होगी।

परीक्षा पद्धति एवं चयन प्रक्रिया (Exam Pattern & Selection)

प्रयोगशाला परिचारक पद हेतु कुल 150 अंकों की परीक्षा योजना निर्धारित की गई है:

1. लिखित परीक्षा (कुल 120 अंक | समय: 2 घंटे)

  • भाग–1 (कुल 40 अंक):
    • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान — 10 अंक
    • सामान्य हिन्दी — 10 अंक
    • सामान्य अंग्रेजी — 10 अंक
    • सामान्य गणित एवं तार्किक योग्यता — 10 अंक
  • भाग–2 (कुल 80 अंक):
    • सामान्य विज्ञान एवं कम्प्यूटर ज्ञान — 80 अंक
  • लिखित परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा में कोई ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।

2. कौशल / प्रायोगिक परीक्षा (30 अंक)

  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर 1 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों (1:10) को कौशल/प्रायोगिक परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
  • कौशल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

3. अंतिम मेरिट सूची (100 अंकों पर गणना)

  • लिखित परीक्षा: अधिकतम 60 अंक (120 अंकों के प्राप्तांक के सापेक्ष 60 अंकों के अनुपात में)
  • कौशल / प्रायोगिक परीक्षा: अधिकतम 30 अंक
  • विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों का कार्य अनुभव: अधिकतम 10 अंक

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.smkvbastar.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Career → Recruitment Portal → Applicant Login → New Registration पर जाकर नया पंजीयन करें।
  3. मोबाइल पर प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. My Applications में जाकर Non Teaching Post के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक पद का चयन करें।
  5. अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो (30 KB से 100 KB) तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. परीक्षा केंद्र हेतु 2 जिलों का चयन करें, फॉर्म का प्रीव्यू जांचें और ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

(Important Links) आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक्स

शीर्षकफ़ाइल
विज्ञापन Download
Whatsapp ज्वाइन करें

पाठ्यक्रम (Syllabus) संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

विशेष नोट: प्रयोगशाला परिचारक पद हेतु विस्तृत विषयवार पाठ्यक्रम (Syllabus), टॉपिक और उप-विषयों की संपूर्ण एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन (Official Notification) का ही अवलोकन करें।

Leave a Comment