CG स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती 2026: कुल 1812 पद, पूरी जानकारी यहाँ देखें

|
On: October 2, 2026
Chhattisgarh Swami Atmanand School Vacancy 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Swami Atmanand School Vacancy 2026 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

छत्तीसगढ़ शासन — स्कूल शिक्षा विभाग

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SEJES) संविदा भर्ती परीक्षा 2026

विभागीय पोर्टल: eduportal.cg.nic.in कुल पद संख्या: 1812 पद (संविदा) चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

Chhattisgarh Swami Atmanand School Bharti 2026 छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SEJES) में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों की पूर्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक और व्यायाम शिक्षक के कुल 1,812 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य एवं इच्छुक छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

⚠️️ महत्वपूर्ण निर्देश: केवल विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन पत्र पूरी तरह अमान्य होंगे।
1. महत्वपूर्ण तिथियाँ (IMPORTANT RECRUITMENT DATES)
क्र.कार्यक्रम का विवरणनिर्धारित समय / तिथि
1.ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि01 अक्टूबर 2026 (गुरूवार)
2.ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
(रात्रि 12:00 बजे तक)
3.ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction Window)22 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक
4.प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड प्रारंभ तिथि25 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 (संभावित)
5.कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) आयोजन तिथि31 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 के मध्य
(विभिन्न चरणों व पालियों में)
2. पदवार रिक्तियों का संपूर्ण विवरण (POST-WISE VACANCY DETAILS)
क्र.पद का नाम (Post Name)रिक्त पदों की संख्या
1व्याख्याता हिन्दी51
2व्याख्याता अंग्रेजी65
3व्याख्याता संस्कृत47
4व्याख्याता भूगोल / अर्थशास्त्र5
5व्याख्याता इतिहास / राजनीति6
6व्याख्याता सामाजिक विज्ञान52
7व्याख्याता गणित49
8व्याख्याता जीव विज्ञान39
9व्याख्याता वाणिज्य104
10व्याख्याता रसायन44
11व्याख्याता भौतिक53
12प्रधानपाठक प्राथमिक शाला27
13प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला24
14सहायक शिक्षक590
15शिक्षक हिन्दी / संस्कृत34
16शिक्षक अंग्रेजी106
17शिक्षक कला72
18शिक्षक विज्ञान56
19शिक्षक गणित68
20व्यायाम शिक्षक50
21ग्रंथपाल (Librarian)60
22शिक्षक कम्प्यूटर40
23प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant)170
कुल योग (TOTAL RECRUITMENT POSTS)1812
3. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता शर्तें (ELIGIBILITY CRITERIA)
  • माध्यम की अनिवार्य शर्त: आवेदक की कक्षा 6वीं से लेकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर तक की संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (केवल हिन्दी एवं संस्कृत व्याख्याता/शिक्षक पदों हेतु अंग्रेजी माध्यम बाध्यकारी नहीं है)।
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET):
    • शिक्षक (पूर्व माध्यमिक) पद हेतु: CG-TET / CTET (पेपर-2 / उच्च प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना आवश्यक।
    • सहायक शिक्षक (प्राथमिक) पद हेतु: CG-TET / CTET (पेपर-1 / प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना आवश्यक।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र: अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • परीक्षा का माध्यम: चयन परीक्षा (CBT) का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होगा।
  • वर्तमान सेजेस कर्मचारी: स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक केवल उच्चतर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे; समान पद हेतु आवेदन मान्य नहीं होगा।
  • संविदा की प्रकृति: यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा (अस्थायी) आधार पर है। नियमितीकरण का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
4. निर्धारित आयु सीमा (दिनांक 01/01/2026 की स्थिति में)
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष से अधिक न हो।
  • आयु सीमा में छूट:
    • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC गैर-क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट।
    • महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत अधिकतम 10 वर्ष की छूट।
    • शासकीय सेवकों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को सामान्य प्रशासन विभाग के नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
5. चयन प्रक्रिया (SELECTION PROCEDURE)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सभी पात्र अभ्यर्थियों का चयन राज्य स्तर पर आयोजित CBT परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेरिट सूची के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
6. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के चरण (HOW TO APPLY)
  1. अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर जाएं।
  2. Sign Up / पंजीकरण: 10वीं बोर्ड मार्कशीट के अनुसार नाम, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर OTP सत्यापन करें।
  3. पासवर्ड सेट: अपनी पसंद का सुरक्षित पासवर्ड सेट करके फॉर्म सबमिट करें।
  4. लॉगिन एवं फॉर्म भरना: प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें, अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज/फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. फाइनल सबमिशन: फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
7. महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (IMPORTANT LINKS)
ऑनलाइन आवेदन करें (Online Apply Form) यहाँ ऑनलाइन अप्लाई करें
विभागीय आधिकारिक विज्ञापन (Notification PDF) विज्ञापन PDF डाउनलोड
छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी अपडेट (WhatsApp Group) व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

1 thought on “CG स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती 2026: कुल 1812 पद, पूरी जानकारी यहाँ देखें”

Leave a Comment