CG WCD Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

|
On: October 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now

CG WCD Recruitment 2026: संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा किशोर न्याय बोर्ड (JJB) और बालक कल्याण समिति (CWC) में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मानदेय और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

संक्षेप विवरण (CG WCD Vacancy 2026 Overview)

  • विभाग का नाम: महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़
  • पद का नाम: सदस्य (बालक कल्याण समिति) एवं सामाजिक कार्यकर्ता (किशोर न्याय बोर्ड)
  • कुल रिक्तियां: 03 पद
  • कार्यस्थल: गरियाबंद, मुंगेली, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
  • आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन (पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कूरियर)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026 (सायं 5:30 बजे तक)
  • आधिकारिक वेबसाइट:cgstate.gov.in / cgwcd.gov.in
2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामजिलारिक्त संख्यामानदेय
सदस्य (बालक कल्याण समिति – CWC)
गरियाबंद01₹2000/- प्रति बैठक / शासन द्वारा निर्धारित
सामाजिक कार्यकर्ता (किशोर न्याय बोर्ड – JJB)
मुंगेली (महिला)

बिलासपुर
01

01
₹2000/- प्रति बैठक / शासन द्वारा निर्धारित

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 35 वर्ष तथा अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी)।
  • शैक्षणिक योग्यता व अनुभव:
    • उम्मीदवार के पास बाल मनोविज्ञान, मनोचिकित्सा, कानून, समाजशास्त्र, समाज विज्ञान, सामाजिक कार्य, मानव विकास, मानव स्वास्थ्य या दिव्यांग बच्चों की विशेष शिक्षा में डिग्री होनी चाहिए।
    • संबंधित विषय में डिग्री के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य या बाल कल्याण गतिविधियों में न्यूनतम 7 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
  • प्राथमिकता: संबंधित जिले के स्थानीय निवासियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यकाल एवं नियम (Tenure & Terms)

  • चयनित सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 03 वर्ष या अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगा।
  • सदस्य अधिकतम दो कार्यकालों के लिए ही पात्र होंगे।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार करें।
  2. आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  3. आवेदन के साथ स्वयं का पता लिखा हुआ ₹10 के डाक टिकट लगा एक कोरा लिफाफा अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
  4. आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:

आवेदन भेजने का पता:

संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग,

ब्लॉक 01, द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन,

अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) – पिन कोड: 492002

(नोट: कार्यालय में सीधे हाथ से जमा किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी पदों के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना अनिवार्य है।)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन व वेबसाइट: www.cgwcd.gov.in / www.cgstate.gov.in
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026

आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक्स

शीर्षकफ़ाइल
विज्ञापन Download
Whatsapp ज्वाइन करें

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment