कृषि अभियंत्रण सामान्य ज्ञान (Agricultural Engineering GK in Hindi): महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी और नोट्स

|
On: November 17, 2026
Join WhatsApp
Join Now

कृषि अभियंत्रण (Agricultural Engineering GK in Hindi) के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर। ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, आधुनिक सिंचाई और फार्म पावर से जुड़े प्रमुख तथ्य, जो कृषि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

आधुनिक खेती को अधिक उत्पादक, समय की बचत करने वाली और लागत प्रभावी बनाने में कृषि अभियंत्रण (Agricultural Engineering) की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। फार्म मशीनरी, ट्रैक्टर, उन्नत जुताई उपकरण, सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप व स्प्रिंकलर), कटाई उपरांत तकनीक (Post-Harvest Technology) और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग ने पारंपरिक खेती को तकनीकी रूप से सशक्त बना दिया है।

ICAR-JRF, GATE (AG), IBPS AFO, State Agriculture Officer, Assistant Agricultural Engineer तथा अन्य तकनीकी व प्रतियोगी परीक्षाओं में कृषि अभियंत्रण से जुड़े सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रश्न प्रमुखता से पूछे जाते हैं। इस लेख में हमने कृषि अभियंत्रण सामान्य ज्ञान (Agricultural Engineering GK in Hindi) के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर, प्रमुख यंत्रों की कार्यप्रणाली और जरूरी सूत्रों का एक व्यवस्थित संकलन तैयार किया है, जिससे आपकी परीक्षा तैयारी को सही दिशा मिल सके।

1. दो हत्थे वाला हल है
A. प्रजा हल
B. केयर हल
C. यू.पी.नं.1
D. वाह-वाह हल
2. कुंड की दीवार के विरुद्ध हल तल को सहारा देती है
A. फार
B. गनैल (दाबरोधी)
C. पंखा
D. कोल्टर
3. हल का परिमाण होता है
A. फार की नोक से दाबरोधी तक दूरी
B. फार की पंख से दाबरोधी तक की लम्बवत दूरी
C. फार की धार से दाबरोधी तक की दूरी
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
4. रीपर में लगे पिटमैन का प्रमुख कार्य है
A. पहियों को चलाना
B. फसल को इकट्ठा करना
C. कटर बार को ऊपर उठाना
D. रीपर की कटर बार को क्रैंक व्हील से जोड़ना
5. पशु-चालित कोल्हू का ढांचा बना होता है
A. पिटवा लोहे का
B. मृदु इस्पात का
C. ढलवा लोहे का
D. हाई कार्बन इस्पात का
6. बैलों द्वारा चलने वाले कोल्हू में कितने बेलन होते हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
7. कोल्हू में सबसे बड़ा बेलन होता है
A. क्रसिंग रोलर
B. जूस एक्सट्रेक्टिंग रोलर
C. किंग रोलर
D. उपरोक्त कोई नहीं
8. शाबास कल्टीवेटर में फार (शाबल) की संख्या होती है
A. 5
B. 3
C. 7
D. 4
9. बक्खर का खिंचाव है
A. 136 किग्रा.
B. 80 किग्रा.
C. 160 किग्रा.
D. 100 किग्रा.
10. मोअर में लेजर प्लेट लगी होती है
A. पिटमैन में
B. गियर बाक्स में
C. बाहरी शू के साथ
D. गार्ड में
11. चौड़ी कुंड होने पर यंत्र का खिंचाव होगा
A. अधिक
B. अपरिवर्तित
C. कम
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
12. फार की धार तेज होने पर खिंचाव होगा
A. अधिक
B. अपरिवर्तित
C. कम
D. उपरोक्त में कोई नहीं
13. हल का क्षैतिज झुकाव प्रायः होता है
A. 0.30 सेमी.
B. 0.84 सेमी.
C. 0.50 सेमी.
D. 0.48 सेमी.
14. कौन सा हल जुताई, बुआई एवं गुड़ाई तीनों कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है?
A. यू.पी. नं. 1
B. पंजाब हल
C. यू.पी. नं.2
D. देशी हल
15. विक्टरी हल में किस प्रकार का फार लगा होता है?
A. शिन फार
B. छड़ फार
C. स्लिप फार
D. सीधा फार
16. लीवर हैरो कितनी गहराई तक काम करता है?
A. 10.0 सेमी.
B. 7.5 सेमी.
C. 2.5 सेमी.
D. 5.0 सेमी.
17. किस यंत्र द्वारा बुवाई करने में सबसे कम खर्च होता है?
A. कल्टीवेटर
B. देशी हल
C. सीडड्रिल
D. डिबलर
18. किस हैरो में दो गैंग होते हैं?
A. एकल क्रिय हैरो
B. आफसेट हैरो
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त कोई नहीं
19. कमानीदार हैरो का ढांचा बना होता है
A. पिग आयरन
B. इस्पात
C. ऐंगिल आयरन
D. लकड़ी
20. बुवाई किस यंत्र से नहीं की जा सकती है?
A. देशी हल
B. कल्टीवेटर
C. हैरो
D. सीडड्रिल
21. शिकंजा किस प्रकार का औजार है?
A. प्लानिंग टूल्स
B. सपोर्टिंग टूल्स
C. मेजरिंग टूल्स
D. होल्डिंग टूल्स
22. इंजन के ऊपर बॉडी पर मैन्यूफैक्चरर द्वारा लिखी जाने वाली अश्व-शक्ति है
A. बैल्ट अश्व-शक्ति
B. सूचित अश्व-शक्ति
C. घर्षण अश्व-शक्ति
D. निर्धारित अश्व-शक्ति (Rated H.P.)
23. ढेकली एक दिन में कितनी भूमि को सींचती है?
A. 0.03 हेक्टेयर
B. 0.30 हेक्टेयर
C. 0.10 हेक्टेयर
D. 0.50 हेक्टेयर
24. कानपुर कल्टीवेटर कितनी गहराई तक कूड़ काटता है?
A. 6.7 सेमी.
B. 8.6 सेमी.
C. 7.5 सेमी.
D. 5.2 सेमी.
25. कमानीदार हैरो की कार्यक्षमता प्रतिदिन है
A. 1.2 हेक्टेयर
B. 1.6 हेक्टेयर
C. 1.4 हेक्टेयर
D. 5.0 हेक्टेयर
26. 8 सेमी. चौड़ी बैल्ट, उसी चाल पर 4 सेमी. चौड़ी बैल्ट की अपेक्षा कितनी अश्व-शक्ति पारित करती है?
A. दो गुना
B. तीन गुना
C. बराबर
D. आधा
27. यंत्र का खिंचाव अधिक होता है
A. चिकनी मिट्टी में
B. अधिक गीली मिट्टी में
C. उपरोक्त दोनों
D. उपरोक्त कोई नहीं
28. मिट्टी पलट हल में क्षैतिज झुकाव होना चाहिए
A. 4.0 सेमी.
B. 4.8 सेमी.
C. 0.48 सेमी. (लगभग 5 मिमी.)
D. 3.5 सेमी.
29. ग्रीष्म कालीन जुताई में प्रयोग करना चाहिए
A. हैरो
B. कल्टीवेटर
C. देशी हल
D. उपरोक्त सभी
30. परती पड़ी हुई भूमि की जुताई करने के लिए किस प्रकार का मोल्डबोर्ड प्रयोग किया जाता है?
A. नौतोड़ कर्मांग मोल्ड बोर्ड (Breaker Type)
B. सामान्य मोल्ड बोर्ड
C. मूड़ उखाड़ मोल्ड बोर्ड
D. काली मिट्टी मोल्ड बोर्ड
31. किस लोहे से बने पंखों का प्रयोग प्रत्येक प्रकार की भूमियों में किया जा सकता है?
A. ढलवां लोहा
B. इस्पात
C. मृदुकेंद्र इस्पात (Soft Centre Steel)
D. उच्च कार्बन युक्त इस्पात
32. मेस्टन हल के मोल्ड बोर्ड की लंबाई होती है
A. 18 सेमी.
B. 24 सेमी.
C. 38 सेमी.
D. 50 सेमी.
33. 5 फार वाला कल्टीवेटर 3 हेक्टेयर खेत की जुताई करने में कितना समय लेगा (चाल 2.5 किमी/घं, दूरी 18 सेमी, 20% समय नष्ट)?
A. 14.34 घंटे
B. 16.67 घंटे
C. 9.67 घंटे
D. उपरोक्त सभी
34. हल को खींचने में लगे समस्त खिंचाव का कितना प्रतिशत कुंड काटने में लगता है?
A. 20%
B. 32%
C. 48% (लगभग 50%)
D. 3.50%
35. धीमी गति के लिए शक्ति प्रेषण में प्रयोग की जाती है
A. पट्टा और पूली
B. सीधा चालन
C. दांतेदार पहिया और हुकचेन
D. V बैल्ट और घिरनी
36. जहां पर मिट्टी पलट हल काम नहीं करते वहां पर प्रयोग करते हैं
A. डिस्क हल
B. कल्टीवेटर
C. देशी हल
D. हो
37. कांच में मुख्य तत्व होता है
A. सिलिकेट्स (सिलिका)
B. सीसा
C. मैग्नीशियम
D. प्लास्टिक
38. फार के पंख का जितना भाग भूमि को छूकर चलता है, उसे कहते हैं
A. विंग बियरिंग
B. स्कावरिंग
C. साइड ड्राफ्ट
D. लाइन ऑफ हिच
39. कम्बाइन का प्रयोग करते हैं
A. बालियों को काटने, मड़ाई, ओसाई तथा सफाई में
B. बालियों को काटने तथा मड़ाई करने के लिए
C. केवल बालियों को काटने में
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
40. आंधी-तूफान आने से पहले बैरोमीटर का पारा
A. शीघ्रता से नीचे गिरता है
B. एकदम ऊपर उठता है
C. धीरे-धीरे ऊपर उठता है
D. अपरिवर्तित रहता है
41. पंजाब हल में फार किस लोहे का बना होता है?
A. द्रुत-शीतित ढलवां लोहे का
B. ढलवां लोहे का
C. मृदु केंद्र इस्पात का
D. पिटवां लोहा का
42. किस लोहे से बनी दाबरोधी सबसे अच्छी दाबरोधी होती है?
A. ढलवां लोहे की
B. उच्च कार्बन युक्त इस्पात की
C. द्रुत-शीतित ढलवां लोहे की (Chilled Cast Iron)
D. मृदु इस्पात की
43. पिटवां लोहे का गुण है
A. आघातवर्ध्यता
B. तन्यता
C. वेल्डिंग योग्य
D. उपरोक्त सभी
44. डिस्क हल का टिल्ट कोण सामान्यतः होता है
A. 0°
B. 15°-25°
C. 35°
D. 45°
45. डिस्क हल का डिस्क कोण होता है
A. 42°-45°
B. 38°-40°
C. 34°-37°
D. 10°-25°
46. मोअर का आकार होता है
A. कटरबार की लंबाई
B. क्रैंक शाफ्ट की लंबाई
C. पिटमैन की लंबाई
D. लेजर प्लेट की लंबाई का आधा
47. डायनामोमीटर के द्वारा ज्ञात किया जाता है
A. हल की चाल
B. कूड की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल
C. हल का संपूर्ण खिंचाव (ड्राफ्ट)
D. मृदा का प्रतिरोध
48. हल के खिंचाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं
A. कुंड की चौड़ाई
B. कूड की गहराई
C. भूमि का प्रतिरोध
D. उपरोक्त सभी
49. स्टेनलैस इस्पात में क्रोमियम की प्रतिशत मात्रा होती है
A. 5-10%
B. 16-19% (लगभग 18%)
C. 19-23%
D. 4-6%
50. मोल्ड बोर्ड हल का प्रयोग होता है
A. खरपतवार निकालने के लिए
B. बीज बोने के लिए
C. द्वितीयक भू-परिष्करण के लिए
D. प्राथमिक भू-परिष्करण के लिए
51. देशी हल की कार्यक्षमता प्रतिदिन होती है
A. 0.25 हेक्टेयर
B. 0.67 हेक्टेयर
C. 0.50 हेक्टेयर
D. 0.33 हेक्टेयर
52. कूड़ की गहराई व चौड़ाई को नियंत्रित किया जाता है
A. हरीस द्वारा
B. कोल्टर्स द्वारा
C. दाबरोधी द्वारा
D. क्लैविस द्वारा
53. देशी हल द्वारा गहरी जुताई किस प्रकार समायोजित की जाती है?
A. हरीस की लंबाई घटा-बढ़ाकर
B. जुये के रस्सी को ढीला अथवा कड़ा करके
C. हरीस के ऊपर-नीचे की पच्चर को मोटा या पतला करके
D. उपरोक्त सभी विधियों द्वारा
54. एक तरफा कूड़ बनता है
A. मेस्टन हल से
B. बक्खर से
C. टर्नरेस्ट हल से (उलट-पलट हल)
D. कल्टीवेटर से
55. किस फसल में सबसे अधिक निराई-गुड़ाई की आवश्यकता होती है?
A. कपास
B. सोयाबीन
C. आलू
D. गन्ना
56. एक हेक्टेयर खेत की 7.5 सेमी गहरी सिंचाई करने के लिए कितने जल की आवश्यकता पड़ेगी?
A. 750 घन सेमी.
B. 7500 घन मीटर
C. 750 घन मीटर (7,50,000 लीटर)
D. 75000 लीटर
57. भारत में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला नलकूप है
A. जालीदार नलकूप
B. झिरींदार नलकूप
C. कैविटी (गह्वर) नलकूप
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
58. कानपुर कल्टीवेटर द्वारा कितनी गहराई तक भूमि को भुरभुरा बनाया जा सकता है?
A. 8 सेमी.
B. 6 सेमी.
C. 4 सेमी.
D. 3 सेमी.
59. निम्न में से कौन-सा हो (Hoe) है जिसे चलाने के लिए बैलों की जरूरत होती है?
A. पहियेदार हो
B. पैडीवीडर
C. शर्मा हो
D. अकोला हो
60. निम्न में से कौन-सा द्वितीयक भू-परिष्करण का यंत्र नहीं है?
A. देशी हल
B. कानपुर कल्टीवेटर
C. अकोला हो
D. वाह-वाह हल (मिट्टी पलट हल)
61. सामान्य ट्रैक्टर चालित कल्टीवेटर में फार की संख्या होती है
A. 4
B. 5
C. 9 या 11
D. 15
62. ढेंकली द्वारा सिंचाई करने में सामान्यतः कितने व्यक्ति चाहिए?
A. 1 आदमी
B. 2 आदमी
C. 4 आदमी
D. 5 आदमी
63. वाशर रहट की कार्य क्षमता प्रतिदिन है
A. 0.23 हेक्टेयर
B. 0.54 हेक्टेयर
C. 0.32 हेक्टेयर
D. 0.63 हेक्टेयर
64. नदियों की बालू में जायद ऋतु की शाकभाजियों की सिंचाई के लिए प्रयोग करते हैं
A. ढेंकली
B. चरसा
C. दोन
D. रहट
65. हस्त-चालित कुट्टी मशीन का गतिपाल चक्र एवं गियर किस लोहे के बने होते हैं?
A. पिटवां लोहा
B. मृदु इस्पात
C. ढलवां लोहा (Cast Iron)
D. उच्च कार्बन इस्पात
66. कुट्टी मशीन के गंडासे (ब्लेड) बने होते हैं
A. ढलवां लोहा
B. पिटवां लोहा
C. उच्च कार्बन इस्पात
D. मृदु इस्पात
67. सीड ड्रिल में पाउल और रेचिट का मुख्य कार्य है
A. खाद की मात्रा का नियंत्रण करना
B. बीज की मात्रा का नियंत्रण करना
C. गहराई का नियंत्रण करना
D. मुड़ते समय बीज वितरण तंत्र को निष्क्रिय या नियंत्रित रखना
68. पावर टिलर की अश्व शक्ति प्रायः होती है
A. 30-35 H.P.
B. 25-30 H.P.
C. 20-25 H.P.
D. 8-12 H.P.
69. थ्रेशर में दाना टूटने का प्रमुख कारण है
A. सिलिंडर की अत्यधिक गति
B. सिलिंडर की बहुत कम गति
C. सिलिंडर और कॉनकेव के बीच स्थान अधिक होना
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
70. पैडी थ्रेशर प्रयोग किया जाता है
A. धान की मड़ाई के लिए
B. गेहूँ की मड़ाई के लिए
C. जौ की मड़ाई के लिए
D. उपरोक्त सभी
71. पैडी थ्रेशर सिलिंडर किस टाइप का होता है?
A. हैमर मिल टाइप
B. स्पाइक टूथ टाइप
C. एंगिल बार टाइप
D. लूप वायर टाइप (Wire Loop)
72. डीजल इंजन में सम्पीडन तापक्रम होता है
A. 400-500 °F
B. 850-1000 °F (लगभग 500-600 °C)
C. 200-300 °C
D. 1200-1500 °F
73. डीजल इंजन का सम्पीडन अनुपात (Compression Ratio) है
A. 14 : 1 से 22 : 1
B. 5 : 1 से 8 : 1
C. 8 : 1 से 12 : 1
D. 1 : 2 से 3 : 1
74. डीजल इंजन में फ्यूल की आपूर्ति किसके द्वारा की जाती है?
A. कारबुरेटर के द्वारा
B. फ्यूल इन्जेक्टर / पम्प द्वारा
C. थ्रॉटल द्वारा
D. स्पार्क प्लग द्वारा
75. पेट्रोल इंजन में सम्पीडन दबाव कितना होता है?
A. 6-10 किग्रा. प्रति वर्ग सेमी
B. 30-40 किग्रा. प्रति वर्ग सेमी
C. 15-25 किग्रा. प्रति वर्ग सेमी
D. 40-50 किग्रा. प्रति वर्ग सेमी
76. खानों से सीधे प्राप्त प्राकृतिक लोहे को कहते हैं
A. पिग आयरन
B. कास्ट आयरन
C. रॉट आयरन
D. आयरन ओर (Iron Ore/लौह अयस्क)
77. सीड ड्रिल कैलिब्रेशन से ज्ञात किया जाता है
A. बीज बोने की गहराई
B. प्रति हेक्टेयर बीज दर
C. सीडड्रिल की कार्य क्षमता
D. बीज से बीज की दूरी
78. सीड ड्रिल की वार्षिक मरम्मत तथा रख-रखाव पर प्रारंभिक मूल्य का कितना प्रतिशत व्यय होता है?
A. 0.5%
B. 1.5% से 2.5%
C. 5.0%
D. 10.0%
79. शक्ति प्रेषण में सबसे कम शक्ति का ह्रास किसमें होता है?
A. सीधा चालन (Direct Drive)
B. घिरनी और पट्टा
C. गियर्स
D. दांतेदार पहिया और चेन
80. डिबलर द्वारा एक दिन में लगभग कितने क्षेत्रफल में बोवाई की जा सकती है?
A. 0.15 हेक्टेयर
B. 0.30 हेक्टेयर
C. 0.40 हेक्टेयर
D. 0.50 हेक्टेयर
81. कल्टीवेटर की सामान्य अनुमानित आयु कितनी मानी जाती है?
A. 5 वर्ष
B. 10 वर्ष
C. 15 वर्ष
D. 20 वर्ष
82. 8 घंटे में सीडड्रिल द्वारा सामान्यतः कितने क्षेत्रफल की बोवाई की जा सकती है?
A. 1 हेक्टेयर
B. 0.5 हेक्टेयर
C. 1.25 हेक्टेयर
D. 1.75 – 2.0 हेक्टेयर
83. कैसिटैराइट किस धातु का प्रमुख अयस्क है?
A. एल्युमिनियम
B. टिन (Sn)
C. क्रोमियम
D. मैंगनीज
84. कृषियंत्रों के निर्माण में सर्वाधिक किस लकड़ी का प्रयोग किया जाता है?
A. सागौन
B. शीशम
C. बबूल
D. साखू
85. मिश्र धातु इस्पात (Alloy Steel) में मिलाये जाते हैं
A. सिलिकॉन
B. निकिल एवं मैंगनीज
C. क्रोमियम एवं कोबाल्ट
D. उपरोक्त सभी
86. टिन का गलनांक (Melting Point) होता है
A. 232°C
B. 332°C
C. 132°C
D. 420°C
87. निम्न में से कौन-सा यंत्र बहुद्देशीय यंत्र है?
A. शाबास हल
B. अकोला हो
C. देशी हल
D. पंजाब हल
88. एक चालक गियर (10 दांते) 12 दांत वाले गियर को 500 RPM से घुमा रहा है, तो चालक गियर की चाल होगी
A. 400 चक्कर/मिनट
B. 500 चक्कर/मिनट
C. 600 चक्कर/मिनट
D. 700 चक्कर/मिनट
89. परस्पर 90° पर शक्ति का प्रेषण करने के लिए प्रयोग किया जाता है
A. स्पर गियर
B. बेवल गियर (Bevel Gear)
C. V बेल्ट और पूली
D. रोलर चेन
90. अपकेंद्रीय (Centrifugal) पम्प को चलाने के लिए मुख्य रूप से किस शक्ति प्रेषण विधि का प्रयोग किया जाता है?
A. सीधा चालन (Direct/Coupled Drive)
B. बेवल गियर चालन
C. चेन चालन
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
91. सिक्स के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमापी में प्रयोग करते हैं
A. पारा व अल्कोहल
B. केवल अल्कोहल
C. केवल पारा
D. विशेष तेल
92. देशी हल में हलतल का कार्य करता है
A. हत्थे का निचला भाग
B. परौठा (बॉडी)
C. हरीस
D. पच्चर
93. पावर थ्रेशर का सिलिंडर RPM सामान्यतः होता है
A. 200-300 चक्कर/मिनट
B. 400-500 चक्कर/मिनट
C. 700-1000 चक्कर/मिनट
D. 1800-2000 चक्कर/मिनट
94. फोर-स्ट्रोक इंजन में एक सम्पूर्ण चक्र पूरा होने पर क्रैंक शाफ्ट कितना अंश घूमती है?
A. 180°
B. 360°
C. 540°
D. 720°
95. इंजन का आकार (Size) प्रदर्शित किया जाता है
A. बोर x स्ट्रोक (D x L)
B. बोर + स्ट्रोक
C. केवल स्ट्रोक लंबाई
D. केवल पिस्टन व्यास
96. पेट्रोल इंजन में सम्पीडन अनुपात (Compression Ratio) होता है
A. 5 : 1 से 9 : 1
B. 12 : 1 से 16 : 1
C. 16 : 1 से 22 : 1
D. 1 : 1 से 3 : 1
97. हैरो का मुख्य कार्य है
A. खरपतवारों को एकत्र व नष्ट करना
B. मृदा पपड़ी तोड़ना व भुरभुरा बनाना
C. उपरोक्त दोनों
D. केवल गहरी जुताई करना
98. निम्न में किस धातु पर वायुमंडलीय जंग (Rust) नहीं लगता?
A. ढलवां लोहा
B. पिटवां लोहा
C. एल्यूमिनियम
D. मृदु इस्पात
99. ‘सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल’ का औसत खिंचाव लगभग होता है
A. 50-70 किग्रा.
B. 80-100 किग्रा.
C. 130-160 किग्रा.
D. 250-300 किग्रा.
100. दराँती (Sickle) द्वारा एक व्यक्ति की प्रतिदिन कटाई क्षमता लगभग होती है
A. 0.40 हेक्टेयर
B. 0.04 से 0.06 हेक्टेयर
C. 0.20 हेक्टेयर
D. 0.15 हेक्टेयर
101. पैडी थ्रेशर की कार्यक्षमता सामान्यतः होती है
A. 0.50 कु./घंटा
B. 1.5 से 2.5 कु./घंटा
C. 6.0 कु./घंटा
D. 10.0 कु./घंटा
102. फसल की मड़ाई एवं ओसाई दोनों कार्य किस यंत्र द्वारा संपन्न होते हैं?
A. ऑलपैड थ्रेशर
B. पावर थ्रेशर (विथ ब्लोअर)
C. रीपर
D. कल्टीवेटर
103. पोटैटो डिगर (आलू खुदाई यंत्र) की कार्यक्षमता लगभग होती है
A. 0.2 से 0.4 हे./दिन
B. 2.0 हे./दिन
C. 1.5 हे./दिन
D. 4.0 हे./दिन
104. पीतल (Brass) किन धातुओं का मिश्रधातु है?
A. ताँबा + जस्ता (Cu + Zn)
B. ताँबा + टिन
C. जस्ता + सीसा
D. टिन + सीसा
105. आधुनिक दुग्धशाला के बर्तन मुख्यतः किस धातु के बनाये जाते हैं?
A. पीतल
B. ढलवां लोहा
C. तांबा
D. स्टेनलेस स्टील / एल्यूमिनियम
106. सोल्डर (टांका) किस धातु के मिश्रण से बनता है?
A. तांबा और जस्ता
B. तांबा और टिन
C. टिन और सीसा (Sn + Pb)
D. जस्ता और सीसा
107. जंग से बचाने के लिए स्टील की चादरों पर किसकी परत चढ़ाई जाती है (टिनिंग)?
A. सीसा
B. तांबा
C. निकिल
D. टिन (Tin)
108. देशी हल का औसत खिंचाव होता है
A. 40 किग्रा.
B. 160 किग्रा.
C. 120 किग्रा.
D. 70-80 किग्रा.
109. हलतल (Plough Bottom) के मुख्य कितने भाग होते हैं?
A. 2
B. 3
C. 4 (फार, पंखा, दाबरोधी, फ्रॉग)
D. 6
110. किस प्रकार के फार में गनैल (Landside Heel) बना होता है?
A. शिन फार
B. स्लिप फार
C. सीधा फार
D. छड़ फार
111. किस प्रकार के हल में स्लिपनोज फार (Slip-nose Share) प्रयोग किया जाता है?
A. पंजाब हल
B. प्रजा हल
C. केयर हल
D. यू.पी. नं.1
112. स्थिर चूषण शीर्ष (Static Suction Head) की लंबाई होती है
A. पम्प के केंद्र से प्रस्राव तक की दूरी
B. पम्प के केंद्र से पानी की निचली सतह तक की लम्बवत दूरी
C. पम्प के केंद्र से फुटवाल्व तक की दूरी
D. पम्प के केंद्र से गेटवाल्व तक की दूरी
113. ऊंचे वृक्षों पर दवा का छिड़काव करने के लिए कौन-सा हस्तचालित स्प्रेयर सर्वाधिक उपयोगी है?
A. फुट स्प्रेयर (पेडेस्टल स्प्रेयर)
B. हैंड कम्प्रेशन स्प्रेयर
C. बाल्टी स्प्रेयर
D. नैपसैक स्प्रेयर
114. खरपतवारनाशी रसायनों का समान छिड़काव करने के लिए किस प्रकार के नोजल का प्रयोग करते हैं?
A. रिंग टाइप
B. फ्लैट फैन टाइप (Flat Fan)
C. सॉलिड कोन टाइप
D. हॉलो कोन टाइप
115. कीटनाशक और कवकनाशक का पौधों पर महीन फुहार छिड़कने के लिए उपयुक्त नोजल है
A. रिंग टाइप
B. फ्लैट फैन टाइप
C. हॉलो कोन टाइप (Hollow Cone)
D. फ्लड जेट टाइप
116. नलकूप स्थापना के लिए मुख्य रूप से स्थान का चुनाव किया जाता है
A. ढाल की दृष्टि से अत्यधिक ऊंचा स्थान
B. प्रचुर भूमिगत जल स्रोत एवं कमांड क्षेत्र का केंद्र
C. आबादी के बिल्कुल निकट
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
117. जल स्तर के प्रभाव को रोकने हेतु दो नलकूपों के मध्य न्यूनतम सुरक्षित दूरी होनी चाहिए
A. 15-30 मीटर
B. 30-50 मीटर
C. 150-180 मीटर
D. 300-500 मीटर

Leave a Comment