छत्तीसगढ़ प्राचीन इतिहास मॉक टेस्ट

|
On: October 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Ancient History Mock Test छत्तीसगढ़ CGPSC और Vyapam परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास (पाषाण काल, गुप्त, शरभपुरीय व पाण्डु वंश) का महत्वपूर्ण संक्षिप्त अवलोकन और मॉक टेस्ट।

2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का प्राचीन इतिहास ऑनलाइन मॉक टेस्ट (Important MCQs)

अटेम्प्ट 0/53
सही 0
गलत 0
स्कोर 0%
1. किस काल में छत्तीसगढ़ में मानव ने गुफाओं को अपना निवास स्थान बनाना शुरू किया तथा इनको चित्रों द्वारा अलंकृत किया?
Aपुरा पाषाण
Bमध्य पाषाण
Cउत्तर पाषाण
Dइनमें से कोई नहीं
2. निम्न में से कौन-सा एक कथन असत्य है ?
Aदक्षिणी कोशल वर्तमान छत्तीसगढ़ में स्थित था।
Bअवदान शतक के अनुसार महात्मा बुद्ध दक्षिणी कोशल आए थे तथा तीन माह तक श्रावस्ती में निवास किया था।
Cछत्तीसगढ़ राज्य के महानदी घाटी के रायपुर, बिलासपुर आदि क्षेत्रों से पुरापाषाणकालीन उपकरण मिले हैं।
Dउपरोक्त में से कोई नहीं
3. शरभपुरीय वंश की समाप्ति के बाद किस वंश के शासकों ने दक्षिण कोशल पर राज्य किया?
Aसोम
Bनल
Cकल्चुरि
Dपर्वत द्वारक
4. महाशिवगुप्त निम्नलिखित में से किस वंश के शासक थे जिनके शासनकाल को छत्तीसगढ़ का स्वर्ण युग माना जाता है?
Aनल
Bपाण्डु
Cपर्वत द्वारक
Dकल्चुरि
5. महाभारत काल में बस्तर के अरण्य क्षेत्र को क्या कहा गया है?
Aअभिधान
Bकान्तार
C‘a’ और ‘b’
Dसोरर
6. पाली नामक स्थल में गर्भगृह के द्वार में उत्कीर्ण लेख से ज्ञात होता है कि इस मन्दिर का निर्माण विक्रमादित्य द्वारा किया गया था। पाली स्थल कहाँ अवस्थित है?
Aदन्तेवाड़ा
Bरायपुर
Cबस्तर
Dकोरबा
7. बस्तर जिले के अड़ेगा से प्राप्त कौन-सी मुद्राएँ यह प्रमाणित करती हैं कि बस्तर-कोरापुट अंचल में नलवंशीय शासकों का शासन था?
Aकांस्य मुद्राएँ
Bरजत मुद्राएँ
Cस्वर्ण मुद्राएँ
Dइनमें से कोई नहीं
8. बस्तर पर नल वंश का शासन रहा?
A250-400 ई.
B300-350 ई.
C500-1200 ई.
D500-750 ई.
9. बस्तर के कोरापुट क्षेत्र के नल-वंश का संस्थापक था:
Aशरभ
Bशिशुक
Cभवदत्त वर्मन
Dअर्थपति
10. श्रीपुर के किस पाण्डुवंशी शासक ने ‘सकल कोशलाधिपति’ की उपाधि धारण की?
Aउदयन
Bनन्न
Cमहानन्न
Dमहाशिव तीवरदेव
11. किस गुप्त शासक के दक्षिण-पथ अभियान के दौरान दक्षिण कोशल और बस्तर में स्थापित वाकाटकों की शक्ति को धक्का लगा?
Aसमुद्रगुप्त
Bस्कन्दगुप्त
Cचन्द्रगुप्त
Dइनमें से कोई नहीं
12. निम्न में से किस स्थान से सर्वाधिक महापाषाणयुगीन अवशेष मिले हैं?
Aसिंघनपुर
Bघनौरा (दुर्ग/बालोद)
Cटेरम (रायगढ़)
Dचितावाडोंगरी (राजनान्दगाँव)
13. वैदिक ग्रन्थों में छत्तीसगढ़ का उल्लेख किस नाम से हुआ है?
Aकोशल
Bविन्ध्याचल
Cमहाकोशल
Dछत्तीसगढ़िया
14. अशोक (मौर्य सम्राट) का कोटाडोला सिंह स्तम्भ किस नगर के समीप है?
Aबिलासपुर
Bराजनान्दगाँव
Cअम्बिकापुर
Dकोरबा
15. दुर्ग जिले के ‘बानंबरद’ नामक स्थान से किस काल की मुद्राओं की प्राप्ति हुई है?
Aमौर्य
Bसातवाहन
Cकुषाण
Dगुप्त
16. किस बौद्ध यात्री ने छत्तीसगढ़ की यात्रा की थी?
Aफाह्यान
Bइत्सिंग
Cह्वेनसांग
Dसुंगयुन
17. किस नलवंशी राजा ने राजिम के प्रसिद्ध राजीव लोचन मन्दिर का निर्माण कराया?
Aविलासतुंग
Bभवदत्त
Cअर्थपति
Dस्कन्द वर्मा
18. सिरपुर के प्रसिद्ध लक्ष्मण मन्दिर की निर्मात्री ‘वासटा’ का सम्बन्ध किस वंश से है?
Aपाण्डु
Bशरभपुरीय
Cनल
Dकल्चुरि
19. रानी वासटा द्वारा सिरपुर में किस मन्दिर का निर्माण कराया गया?
Aविष्णु (लक्ष्मण मंदिर)
Bशिव
Cब्रह्मा
Dराम
20. निम्न में से कौन-सा एक कथन असत्य है?
Aसोम वंश को मैकाल में पाण्डु वंश भी कहा जाता था
Bशिवगुप्त ने श्रीकूट को अपनी राजधानी बनाया
Cसोम वंश की स्थापना नरेन्द्र ने की थी।
Dउपरोक्त में से कोई नहीं
21. विक्रमादित्य को किस वंश का राजा माना जाता है?
Aपाण्डव वंश
Bसोम वंश
Cबाण वंश
Dबाल वंश
22. समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में उल्लिखित व्याघ्रराज कहाँ का शासक था?
Aमहाकान्तार
Bदक्षिण कोशल
Cइनमें से कोई नहीं
23. महाकान्तार की पहचान किस क्षेत्र से की जाती है?
Aबस्तर-सिंहावा का जंगली प्रदेश
Bमहानदी घाटी का क्षेत्र
Cरायगढ़ का क्षेत्र
Dउपरोक्त में से कोई नहीं
24. निम्नलिखित राजवंशों के कालक्रम का सही उत्तर चुनिए:
1. राजर्षितुल्यकुल वंश, 2. शरभपुरीय वंश, 3. नलवंश, 4. चक्रकोट का नागवंश
A1, 2, 3 और 4
B1, 3, 2 और 4
C2, 1, 3 और 4
D2, 3, 1 और 4
25. कथन (A): रानी वासटा ने सिरपुर में ईंटों का मन्दिर बनवाया, जिसे लक्ष्मण मन्दिर कहते हैं।
कारण (R): उसके पति हर्षगुप्त के मरणोपरान्त उसकी स्मृति में बनाया गया।
AA और R दोनों सत्य है तथा R, A की सही व्याख्या है।
BA और R दोनों सत्य है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
CA सही है, किन्तु R गलत है।
DA गलत है, किन्तु R सही है
26. गुप्त शासक समुद्रगुप्त के दक्षिणापथ अभियान के समय दक्षिण कोशल का नरेश था:
Aमहेन्द्र
Bव्याघ्रराज
Cनरेन्द्रसेन
Dइनमें से कोई नहीं
27. छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी कौन थी?
Aबारसूर
Bबिलासपुर
Cरतनपुर
Dमल्हार
28. छत्तीसगढ़ का स्वर्ण युग किसके शासनकाल को माना जाता है?
Aमहाशिवगुप्त बालार्जुन
Bभवदत्त वर्मन
Cवाधदेव
Dइनमें से कोई नहीं
29. कांकेर के सोम वंश का संस्थापक कौन था?
Aव्याघ्रराज
Bसिंहराज
Cओपदेव
Dनरहरदेव
30. कुषाण वंश के महत्त्वपूर्ण सिक्के छत्तीसगढ़ में कहाँ प्राप्त हुए हैं?
Aबिलासपुर
Bदुर्ग
Cबस्तर
Dराजनान्दगाँव
31. कुषाण वंश के ताँबे के सिक्के छत्तीसगढ़ में कहाँ प्राप्त हुए हैं?
Aबिलासपुर
Bदुर्ग
Cबस्तर
Dराजनान्दगाँव
32. सातवाहन काल में भारत का व्यापार रोम से होता था। रोम के सोने के सिक्के बिलासपुर जिले के किस स्थान से प्राप्त हुए हैं?
Aमल्हार
Bलोरमी
Cतखतपुर
Dइनमें से कोई नहीं
33. किस वाकाटक नरेश के समय में दक्षिण कोशल पर वाकाटकों का अधिकार पहली बार स्थापित हुआ?
Aप्रवरसेन प्रथम
Bप्रवरसेन द्वितीय
Cनरेन्द्रसेन प्रथम
Dइनमें से कोई नहीं
34. वाकाटक नरेशों का बस्तर के किस राजवंशी शासकों से संघर्ष हुआ?
Aनल
Bशरभपुरीय
Cपाण्डु
Dइनमें से कोई नहीं
35. वाकाटक-नल संघर्ष की पहल किसने की?
Aवाकाटक नरेश नरेन्द्रसेन
Bनल शासक भवदत्त वर्मन
Cवाकाटक नरेश पृथ्वी सेन द्वितीय
Dनल शासक अर्थपति
36. भारत की सबसे प्राचीन नाट्यशाला पाई गई है:
Aसीताबेंगरा गुफा में
Bजोगीमारा गुफा में
C‘a’ और ‘b’
Dइनमें से कोई नहीं
37. रायपुर जिले के किस स्थान से बौद्ध भिक्षुणियों का एक विहार मिला है?
Aतुरतुरिया
Bराजिम
Cपलारी
Dआरंग
38. छत्तीसगढ़ में मिले मिट्टी के परकोटों वाले गढ़ों का सम्बन्ध मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेख में उल्लिखित राज्यों में से किस राज्य के साथ जोड़ा जाता है?
Aचोल
Bपाण्ड्य
Cताम्रपर्ण
Dआटविक
39. सातवाहन नरेश अपीलक की एकमात्र मुद्रा रायगढ़ जिले के किस स्थान से प्राप्त हुई है?
Aपुसौर
Bबालपुर
Cतमनार
Dलैलूंगा
40. किस सदी के आस-पास दक्षिण कोशल में राजर्षितुल्य नामक राजवंश का शासन था?
Aपाँचवीं
Bछठी
Cसातवीं
Dनौंवी
41. छत्तीसगढ़ में स्थित दक्षिण कोशल की राजधानी थी:
Aसाकेत
Bश्रावस्ती
Cपाटलिपुत्र
Dइनमें से कोई नहीं
42. सिरपुर के लक्ष्मण मन्दिर का निर्माण कार्य पूर्ण किसने किया?
Aमहाशिवगुप्त बालार्जुन
Bहर्षगुप्त
Cवासाटादेवी
Dचन्द्रगुप्त
43. ह्वेनसांग किस सन में छत्तीसगढ़ आया?
A635 ई.
B629 ई.
C637 ई.
D639 ई.
44. शरभपुरीय वंश की समाप्ति के बाद पाण्डुवंशियों ने दक्षिण कोशल में अपने वर्चस्व की स्थापना की। उन्होंने किसको अपनी राजधानी बनाया?
Aश्रीपुर
Bसिरपुर
C‘a’ और ‘b’
Dइनमें से कोई नहीं
45. कालिंजर के शिलालेख के अनुसार पाण्डुवंश के आदि पुरुष का नाम था:
Aइन्द्रबल
Bउदयन
Cनन्नराज प्रथम
Dसुरबल
46. शरभपुरीय वंश को सत्ताच्युत कर दक्षिण कोशल में पाण्डु वंश की स्थापना की थी:
Aप्रवरराज
Bतीवरदेव
Cइन्द्रबल
Dपृथ्वीसेन द्वितीय
47. चीनी यात्री ह्वेनसांग के अनुसार किस सम्राट ने दक्षिण कोशल की राजधानी में बौद्ध स्तूप का निर्माण कराया था?
Aबिन्दुसार
Bअशोक
Cचन्द्रगुप्त प्रथम
Dसमुद्रगुप्त
48. छत्तीसगढ़ के किस स्थान से प्राप्त होने वाले सिक्के छत्तीसगढ़ पर गुप्त शासकों के प्रभाव को प्रमाणित करते हैं?
Aबानबरद
Bबस्तर
Cदक्षिण कोशल
Dइनमें से कोई नहीं
49. शरभपुरीय वंश जिसकी राजधानी शरभपुर थी, का संस्थापक कौन था?
Aशरभ
Bनरेन्द्र
Cप्रवरराज
Dइनमें से कोई नहीं
50. किस क्षेत्रीय राजवंश के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में मन्दिरों का निर्माण माना जाता है?
Aशरभपुरीय
Bपाण्डुवंशीय
Cकल्चुरि
Dछिन्दक नागवंशीय
51. अमरकण्टक के आसपास के क्षेत्र पर किस वंश के शासक के राज्य करने के विषय में ‘शरतबल के बहमनी ताम्रपत्र’ से जानकारी मिलती है?
Aवाकाटक वंश
Bपाण्डव वंश
Cचोल वंश
Dसातवाहन वंश
52. विक्रमादित्य को किस वंश का राजा माना जाता है? (CGPSC 2015)
Aपाण्डव वंश
Bसोम वंश
Cबाण वंश
Dबाल वंश
53. छत्तीसगढ़ के किस स्थान में शैल चित्र अधिक मिले हैं?
Aबस्तर
Bकवर्धा
Cरायगढ़
Dबिलासपुर

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

8 thoughts on “छत्तीसगढ़ प्राचीन इतिहास मॉक टेस्ट”

Leave a Comment